सड़क हादसे में हुई तीन दोस्तों की मौत
सिरोही अहमदाबाद-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलट गई। मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सिरोही के पिंडवाड़ा इलाके के झाड़ोली बाईपास पर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। सिरोही की तरफ से आ रही कार सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के शिकार सभी लोग चूरू के सरदार शहर के रहने वाले हैं। ये कार से गोवा घूमने जा रहे थे।

कार में सवार रूपलिसर चूरू निवासी प्रताप सिंह (25) पुत्र राजेंद्र सिंह, करणी सिंह (25) पुत्र पप्पू सिंह और शिव सिंह (24) पुत्र उम्मेद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रूपलीसर चूरू निवासी विक्रम सिंह (21) पुत्र महेंद्र सिंह और विक्रम सिंह (23) पुत्र भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को सिरोही के पिंडवाड़ा सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शवों को पिंडवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए