तीन करोड़ के सोने के साथ आठ यात्री गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर से करीब तीन करोड़ का सोना पकड़ा गया है। यह सोना उज्बेकिस्तान के ताशकंद से तस्करी करके लाया जा रहा था। भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह सोना नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से बरामद किया है।
भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार सुबह उज्बेकिस्तान के ताशकंद आ रहे आठ यात्रियों की हरकत संदिग्ध लगी और उनकी जब जांच की गई तो 5.31 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.93 करोड़ रुपए के आसपास है। भारतीय सीमा शुल्क के अधिकारियों ने सोने को जब्त करते हुए इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है कि वह सोने भारत में कहां और किसके लिए लेकर आए थे। इसके साथ ही सोना तस्करी का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि पूरा सोना पचास चैन की शक्ल में लाया जा रहा था। यह सभी चैन यात्रियों ने अलग अलग जगह छुपा रखी थी। यात्रियों से कड़ी मशक्कत के बाद सभी सोने की चैन को बरामद किया जा सका। गौरतलब है कि भारत में बढ़ते सोने की कीमत के कारण इसकी तस्करी काफी बढ़ गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए