हजारों ने थामा तिरंगा : एक किमी तिरंगा यात्रा ने फिर रचा इतिहास
बीकानेर। भाजयुमो की शहर व देहात इकाई की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक किमी लम्बे तिरंगे को थामा और देशभक्ति गीतों के साथ झूमते नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कोटगेट से दाउजी रोड तक एक किलोमीटर यात्रा के बीच 21 ठहराव के प्वाइंट रखे ताकि हाथों में थमा तिरंगा नीचे जमीन की ओर न झुके। प्रारंभ स्थल से लेकर अंतिम छोर तक पूरे रास्ते छतों पर लोग एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को देखने के लिए खड़े नजर आए। इस दौरान हर तिरंगा अभियान के तहत लोग हाथों में तिरंगा भी लिए हुए थे। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।

कोटगेट पर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज, आईजी ओमप्रकाश पासवान, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास व देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नागरिकों से हर घर तिरंगा आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। वेद व्यास ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्र एवं राष्ट्र्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सामूहिक राष्ट्रगान व आतिशबाजी से कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन