इस बार छह दिवसीय मनाया जाएगा दीपोत्सव… पढ़ें पूरी खबर
प्रदोषकाल में अमावस्या होने पर ही दिवाली मान्य : पं. राजेन्द्र किराड़ू
बीकानेर। दीपावली कब मनाई जाए, प्रदोषकाल में अमावस्या का होना आदि संशय के निवारण एवं मंथन हेतु श्री रघुनाथसर मंदिर में शहर के विद्वानों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। गणेश पंचांगकर्ता पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि दीपावली तिथि के संबंध में कई दिनों से काफी भ्रम की स्थिति चल रही थी। बैठक में सभी विद्वानों ने एकराय होकर 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व मनाना उचित बताया। पं. राजेंद्र किराडू ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को अमावस्या दोपहर 3:18 बजे से प्रारम्भ होंगी जो कि 21 अक्टूबर 2025 को सायं 4:48 बजे तक तक रहेगी। 21 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या नहीं होने के कारण इस बार 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना शास्त्र सम्मत है। जिन प्रांतों में प्रदोष काल के समय अमावस्या प्राप्त हो रही है उन प्रान्तो में 21 अक्टूबर भी दीपावली पर्व मनाया जायेगा। पण्डित किराडू ने बताया कि धर्म सिंधु, निर्णयामृत, निर्णय सिंधु, जयसिंह कल्पद्रुम, गंगासिंह कल्पद्रुम, व्रतराज, वृतार्क सहित अनेको निर्णय ग्रंथो में सप्रमाण वाक्य उदधृत है। बैठक में भागवताचार्य डॉ गोपालनारायण व्यास, पं. मुरली पुरोहित, पं. श्यामसुन्दर किराडू, नारायण किराडू, सुशील किराडू, अशोक किराडू, विमल किराडू, शंकर किराडू, उमेश किराडू, गिरधर गोपाल किराडू, अबीरचंद व्यास, मिलन पुरोहित, गोपाल किराडू, कवि किराडू, अमित व्यास, करण किराडू, रमेश किराडू आदि उपस्थित रह
इस बार छह दिवसीय रहेगा दीपोत्सव
18 अक्टूबर धनतेरस
19 अक्टूबर रूप चतुर्दशी
20 अक्टूबर दीपावली (निशितकाल)
21 अक्टूबर दीपावली (उदियात तिथि)
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर भाईदूज

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन