इस बार हरियाली तीज पर तीन शुभ संयोग… पढ़ें पूरी खबर
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर हरे रंग का अधिक महत्व होता है। इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। महिलाएं इस दिन हरे रंग की साड़ी, हरी चूडिय़ां, आभूषण पहनती हैं। शिव, माता पार्वती के पुनर्मिलन की प्रतीक हरियाली तीज तीन शुभ संयोग में शनिवार को मनाई जाएगी।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही आनंद के साथ मनाया जाता है। यह एक प्रकृति के साथ संबंधित महत्व का उत्सव है। जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह विशेष मौका होता है। जब महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा आराधना कर सुखी दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।
हरियाली तीज की 19 अगस्त को मनाई जाएगी सुबह से रात 9:19 तक सिद्धियोग रहेगा। इसके बाद साध्य योग वहीं रवि योग देर रात 1:40 से शुरू होकर 20 अगस्त सुबह 5:30 तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन फाल्गुनी नक्षत्र सुबह से प्रारंभ होकर रात 1:42 तक रहेगा। सिंह राशि में सूर्य बुधादित्य योग भी इस दिन होगा।

धार्मिक ग्रंथ में हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग धारण करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। और संतान सुख की कामना पूरी होती है। मान्यता है हरियाली तीज के दिन अगर महिलाएं हरे रंग की चूडिय़ां, साड़ी तथा आभूषण पहनती हैं तो पति की उम्र लंबी होती है। हरे रंग को उर्वरा शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सावन के महीने में मौसम के प्रभाव से वातावरण में नमी से कई तरह की बीमारियां फैलती है। आयुर्वेदिक में हरे रंग को कई तरह के रोगों के उपाय में कारगर माना गया है। यही कारण है कि इस दिन हरे रंग का श्रंगार किया जाता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए