बीकानेर के इस सचिन ने लगाया दोहरा शतक, ऑल राउंडर क्लब को दी करारी शिकस्त
बीकानेर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में धरणीधर खेल मैदान में चल रही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में सोमवार को सचिन लखेसर के दोहरे शतक की बदौलत कृष्णा स्पोर्ट्स ने ऑल राउंडर क्लब को 218 रनों से हरा दिया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रतन सिंह ने बताया कि पहले खेलते हुए कृष्णा स्पोर्ट्स ने 47 ओवर में सचिन लखेसर के दोहरे शतक (216 रन) की बदौलत 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सचिन लखेसर ने अपने दोहरे शतक में 10 चौके और 22 छक्के लगाए। इसमें सचिन ने एक ओवर में छह छक्के लगाए।

इसके अलावा कृष्णा स्पोर्ट्स की ओर से विनोद कुमावत ने 40 रनों का योगदान दिया। ऑलराउंडर क्लब की ओर से केशव व्यास और अतुल ने दो-दो विकेट लिए। 349 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑलराउंडर क्लब की पूरी टीम 131 रन पर आउट हो गई। ऑलराउंडर क्लब की ओर से केवल हेमंत ने 54 रन बनाकर संघर्ष किया। कृष्णा स्पोर्ट्स की ओर से रोहित ने तीन और अंकुल व गर्वित ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अंपायर की भूमिका महेंद्र पुरोहित और प्रकाश चूरा ने निभाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन