इस जगह मिला अर्द्ध विकसित भ्रूण… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंदे पानी की नाली में एक मानव भू्रण मिला है। अर्द्ध विकसित ये भ्रूण करीब पांच-छह महीने का है, जिसे किसी ने नाली में बहा दिया। आस-पास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को बुलाया और अंतिम संस्कार करवाया। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली में मानव भ्रूण दिखाई दिया। राहगीरों ने इस भ्रूण को देखने के बाद लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को सूचना कर दी। शव को बाहर निकालकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां से शर्मा ने ही इसका अंतिम संस्कार करवाया। कोतवाली पुलिस ये पता लगा रही है कि यहां पर ये अर्द्ध विकसित भ्रूण किसने फेंका है? मर्ग दर्ज करके कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी से भी पता लगाया जा रहा है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फेंका है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन