इस माह 20 दिन रहेगा सावा, सैकड़ो जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
साल 2024 शुरू होने के बाद फरवरी महीने में शादी विवाह के लिए 20 दिन शुभ मुहूर्त है। इस बार लीप ईयर होने के कारण फरवरी महीना 29 दिनों का होगा। ऐसे में फरवरी माह में केवल 9 दिनों को छोड़ दिया जाए तो हर दिन बैंड-बाजा बारात की धूम रहेगी। देखा जाए तो साल का यह पूरा महीना ही शादी विवाह समारोह का है। इस दौरान विवाह समारोह के अलावा भी अन्य कई तरह के मांगलिक कार्यों के लिए भी बड़ी संख्या में शुभ मुहूर्त है।

नए साल में केवल फरवरी ही ऐसा महीना है जिसमें सबसे ज्यादा शादी विवाह के मुहूर्त है। इसके अलावा अन्य किसी महीने में नहीं है। कुछ महीने तो ऐसे भी हैं जिनमें मई और जून तथा अगस्त और सितंबर में विवाह मुहूर्त ही नहीं है। पूरे साल में शादी के लिए कुल 77 दिन शुभ मुहूर्त है। इस महीने की शुरुआत ही 1 फरवरी से बैंड-बाजा बारात से होगी। इसके बाद लगातार 8 दिनों तक शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पूरे महीने में 20 दिन विवाह के मुहूर्त है। वही महीने का आखिरी दिन भी 29 फरवरी को भी शहनाई बजेगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन