कल बीकानेर के इस क्षेत्र में आएंगे ये मंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा गुरूवार को बीकानेर आएंगे। यहां पहली चुनावी सभा संबोधित करने का कार्यक्रम है। सभा गंगाशहर में रखा जाना प्रस्तावित है ताकि यहां बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त सभा हो सके मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष की इस सभा के लिए शहर कांग्रेस ने अनुमति की प्रक्रिया शुरू की है।गहलोत-डोटासरा का बीकानेर आना साफ संकेत करता है कि बीकानेर पूर्व से यशपाल गहलोत को टिकट देने के बाद पार्टी को उसके पक्ष में एकजुट करना।

यही वजह है कि सत्ता एवं संगठन दोनों के प्रमुख एक साथ आ रहे हैं। इसके साथ ही बीकानेर पश्चिम में उठ रहे असंतोष को भी डोटासरा नजदीक से देख रहे हैं। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से इस बारे में रिपोर्ट भी ली है। कल नोखा से सुशीलदेवी डूडी नामांकन दाखिल करेगी। यह नामांकन दाखिल करवाने गहलोत, डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नोखा आएंगे। इसी दिन बीकानेर में सभा का कार्यक्रम भी तय किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन