भाजपा का यह नेता एक माह से बैठा है अनशन पर.. पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई में ईसीबी कार्मिकों को ज्वाइनिंग को लेकर एक माह से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष आमरण अनशन जारी है। यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि सत्य के मार्ग पर डटे हुए हैं, न कोई दबाव और न ही कोई प्रभाव हमारे हौसलों को डिगा नहीं सकता।

जब तक 18 कार्मिकों को ज्वाइनिंग नहीं मिल जाती अनशन जारी रहेगा। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि अनशन के 31वें दिन सैकड़ों जने रामा-श्यामा करने लोग अनशन स्थल पर पहुंचे। इससे एक दिन पूर्व अनशन स्थल पर ही होलिका दहन की गई। महनोत ने बताया कि अनशन स्थल बालसंत श्रीछैलविहारी महाराज द्वारा पौध वितरण किए गए।
इस दौरान बालसंत श्रीछैलविहारी महाराज ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में भी यूथ लीडर महावीर रांका के सेवा कार्य को देखा था। श्रीछैलविहारी महाराज ने शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि समाजसेवी और भामाशाह की पहचान रखने वाले महावीर रांका निश्चित रूप से अपने हर उद्देश्य में सफल होंगे। अनशन स्थल पर डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, कैलाश पारीक, किशन ओझा, रामलाल कच्छावा, राजेंद्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, जगदीश मोदी, शंभू गहलोत, श्रवण चौधरी, तेजाराम राव, मघाराम सियाग, सुभाष गोयल, लोकेश चतुर्वेदी, जय उपाध्याय, लोकेश छाबड़ा, नरेन्द्रसिंह, जेठू सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन