बीकानेर के इस विभाग ने किया औचक निरीक्षण, 26 अधिकारी मिले अनुपस्थित, थमाए नोटिस
बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के सभी अधीनस्थ कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान कुल 26 अधिकारी एवं कार्मिक कार्यालय में बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भविष्य में समय पर उपस्थित होने के लिए पाबंद किया। निरीक्षण दल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के अलावा मुख्य लेखाधिकारी डॉ पुष्पांजली श्रीमाली, बस्तीराम डिडेल, सुनील गहलोत आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन