पत्नी की मृत्यु के तेरह दिन बाद पति ने किया सुसाइड
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मृत्यु की तेरहवीं के ठीक अगले दिन सुसाइड कर लिया। पति ने मंगलवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। लखासर निवासी भंवरसिंह (40) की पत्नी पींटू कंवर की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। सोमवार को तेरहवीं की रस्म थी। रात तक परिवार के सदस्य और जान-पहचान के लोग घर पर थे।

बारहवें दिन भी पति की आंखों में आंसू थे। सोमवार रात रिश्तेदार चले गए। इसके बाद पति ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों को पता चला तो पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक के 14 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। मां के जाने से भाई-बहन पहले से दुखी थे और अब पिता के सुसाइड करने से दोनों बच्चे अवसाद में है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन