बीकानेर की ये ट्रैनें हुई रद्द
बीकानेर। राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से नॉन इंटरलॉकिंग (ट्रैक मेंटेनेंस) का काम किया जा रहा है। इसके कारण प्रदेश से संचालित होने वाली 15 ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। इनमें से चार ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। 6 ट्रेनों को आंशिक रद्द किया है। दो ट्रेनों के रूट में बदलाव जबकि तीन को रीशेड्यूल किया गया है।
हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस (14898): 22 से 24 मई तक हिसार से रेवाड़ी होकर नापासर स्टेशन तक संचालित होगी। नापासर-बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। बीकानेर-चूरू स्पेशल (04831): 22 से 24 मई तक बीकानेर की बजाय नापासर से रवाना होगी। बीकानेर-नापासर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। रेवाड़ी-बीकानेर स्पेशल (04789): 22 से 24 मई तक रेवाड़ी से रवाना होकर नापासर स्टेशन तक संचालित होगी। नापासर-बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। बीकानेर-रेवाड़ी स्पेशल (04790): 22 से 24 मई तक बीकानेर के स्थान पर नापासर से रवाना होगी। बीकानेर-नापासर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। लुधियाना-चूरू स्पेशल (04744): 12 मई को लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। ऐसे में ट्रेन हिसार-चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी। चूरू-लुधियाना स्पेशल (04745): 13 मई को चूरू के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। चूरू-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का रूट बदला
हिसार-दिल्ली स्पेशल (04352): 13 मई को हिसार से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी और रेवाड़ी होकर संचालित होगी। श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल (04705): 12 मई को श्रीगंगानगर से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर होकर संचालित होगी।
रेवाड़ी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन (04789): 13 मई को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन (14892): 13 मई को हिसार से निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से रवाना होगी।
जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (14821): 13, 20 व 27 मई, 3, 10, 17 और 24 जून को जोधपुर से निर्धारित समय 10:00 बजे के स्थान पर 2 घंटे 15 मिनट की देरी से 12:15 बजे रवाना होगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन