फिर धमकी भरा कॉल, दहशत में ज्वैलर्स
सुजानगढ़। प्रदेश में फिरौती-रंगदारी को लेकर गैंगस्टर्स के नाम अब कुख्यात होने लगे हैं। विशेष रूप से इन दिनों रोहित गोदारा के नाम से वसूली की धमकियां जारी है। दो करोड़ रुपए की रंगदारी न मिलने के बाद तीन दिन पहले ज्वैलर्स पर हुई गोलीबारी में फरार हुए दो हमलावरो को एक तरफ स्थानीय पुलिस पकड़ नहीं पाई है, वहीं दूसरी ओर शनिवार शाम को नई धमकी मिलने से न केवल जेडीजे ज्वैलर्स दुकानदार पवन सोनी भयभीत है वहीं बाजार के अन्य दुकानदार भी दहशत में है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा नाम से पुन: मिली धमकी का कॉल विदेश से आया है। करीब 7 मिनट 30 सैकेण्ड तक हुई बात में कई ऐसी बातें भी हुई जिसे बताने में ज्वैलर्स पवन ने असमर्थता जताई। पवन ने नई धमकी की सूचना आईजी, एसपी व स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दे दी है। पवन को व्हॉट्अप कॉल, व्हाट्अप मैसेज व ईमेल मिला है। कॉल में कहा गया है कि रोहित गोदारा बोल रहा हूं- मेरे आदमी को पकड़ा है इसका परिणाम चुकाना पड़ेगा

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन