श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर फिर हुआ हादसा, तीन की मौत
बीकानेर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात श्रीडूंगरगढ़ में दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायल युवकों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच तीन युवकों ने दम तोड़ दिया।

दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर के युवक नारायण सिंह और तख्तसिंह श्रीडूंगरगढ़ से लखासर की ओर जा रहे थे। वहीं, सामने से कोलायत तहसील के गांव गिरजसर निवासी मोतीराम नाई और उसका बेटा डूंगरराम नाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे। रात करीब 9.30 बजे हाइवे पर हेमासर फांटे के पास दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।

यहां पहुंचने पर रात करीब 10 बजे नारायण सिंह को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बीकानेर ट्रोमा सेंटर पहुंचने से पहले रात करीब 12 बजे मोतीराम नाई ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ट्रोमा सेंटर में तख्तसिंह की हालत गंभीर हो गई। उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जयपुर रवाना हो गए थे। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचते पहुंचते तख्तसिंह ने करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। घटना के चौथे घायल डूंगरराम की स्थिति भी गम्भीर है। वो ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में भर्ती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन