बीकानेर के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी चौधरी कॉलोनी निवासी संतोष देवी पत्नी लोढाराम भार्गव ने मामला दर्ज कराया कि वो और उसकी बेटियां किसी काम से घर से बाहर गए थे। वापस आए तो देखा घर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो तीन मंगल सूत्र, 6 जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी का कंदोला, सोने की दो अंगुठियां, दो झूमरी, नथली, मांग टीका, चांदी का लोटा, 50 हजार रुपए नकद, तीन रखड़ी सहित सामान चोरी कर ले गए। परिवादी ने इस संबंध में जोधपुर निवासी पीरू नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को सौंपी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन