पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, नयाशहर थाने की त्वरित कार्रवाई, चोर को धर दबोचा
बीकानेर के गजनेर रोड स्थित पेट्रोल पंप से युवक करीब ढाई लाख रुपए चोरी करके ले गया। भाजपा नेता दीपक पारीक के इस पेट्रोल पंप से चोरी करता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद नयाशहर पुलिस ने इसकी तलाश कर ली है। भाजपा नेता दीपक पारीक ने बताया कि बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर स्थित ऑफिस में घुस गया। वो ऑफिस के अंदर तक चला गया। यहां टेबल के अंदर ड्रॉवर खुला था।

मोबाइल पर बात करते-करते ये युवक ड्रॉवर तक पहुंचा और खोल लिया। इसमें रखे करीब ढाई लाख रुपए निकालकर अपने कपड़ों में पीछे की तरफ छिपा लिए और आसानी से बाहर निकल गया। बाद में जब दीपक ने वहां पहुंचकर रुपए संभाले तो गायब थे। इसी कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसमें युवक चोरी करता कैद हो गया। काले रंग का टी-शर्ट और इसी रंग लोवर पहना हुआ है। लाल रंग की स्लीपर पहने इस युवक को अब नयाशहर पुलिस ने तलाश कर लिया है। दीपक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पारीक ने बताया कि आमतौर पर इस ऑफिस से बाहर ही स्टाफ रहता है लेकिन घटना के वक्त इधर-उधर थे। ऐसे में उसे अंदर घुसने का मौका मिल गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पेट्रोल पंप के स्टाफ को थाने बुलाया गया है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन