युवक के साथ की मारपीट दी जाने से मारने की धमकी
नोखा। बाइक पर सवार दो-तीन बदमाशों ने युवक को अर्द्धनग्न कर बालों को पकड़कर घसीटा मारपीट कर मोबाइल और 20 हजार रु. छीन ले गए। रविवार रात को रोड़ा गांव निवासी अशोक पंचारिया ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि वो नोखा में गणेशजी हनुमानजी मंदिर के पास स्थित साड़ी की दुकान में काम करता है।

6 मार्च की शाम के समय अपने घर की ओर जा रहा था। तभी जीतू भार्गव, अनिल भार्गव, सुरेश लखारा, प्रदीप सारस्व व अन्य 5-6 लड़के एक राय होकर आए व जैन चौक में उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करने लगे। जाते-जाते उसका मोबाइल व जेब से 20 हजार रुपए नगदी लेकर चले गए। वहीं, पुलिस को शिकायत करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन