दुल्हन को लेकर जा रही थी बारात, सड़क हादसे में चार की मौत
जयपुर.चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित टांडा गांव में रहने वाले राकेश की शादी थी। कई गाडिय़ों में चूरू से बारात गोरखपुर गई थी और कल दुल्हन को लेकर बारात वापस लौट रही थी। दूल्हा और दुल्हन जीप जैसी एक गाड़ी में बैठे थे उसमें परिवार के नौ लोग और सवार थे। अन्य लोग अन्य गाडिय़ों में चल रहे थे। यूपी से राजस्थान लौटने के दौरान गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी।

कुछ लोग नीचे उतरे और वापस बैठने वाले थे। गाड़ी का चालक भी बाहर आ गया था और वह भी गाड़ी की ओर जाने वाला था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि टांडा गांव में रहने वाले दूल्हे के रिश्तेदार और जानकार बाबूलाल, नेमीचन्द , कैलाश, राकेश की मौत हो गई। कार सवार महिला मिथलेश की भी जान चली गई। दूल्हा और दुल्हन समेत परिवार के बाकी लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए