चोर की हो गई चाँदी, 22 किलो चाँदी के बर्तन चोरी
जयपुर। चांदी के बर्तन बनाने वाले के यहां चोरी का एक मामला जयपुर के हरमाड़ा थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलम विहार डी बैनाड रोड निवासी निर्मल कुमार जांगिड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। निर्मल ने पुलिस को बताया कि वह 22 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे मैं अपने गांव बाछडी नीमकाथाना सीकर चला गया था। 23 को सुबह के समय उसके भाई ने सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा हुआ है।

जिस पर 10 बजे निर्मल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान कमरे में आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ मिला। सामान को संभाला तो 2 किलो चांदी के बरतन, 7 किलो चांदी के पत्तल, 13 किलो चांदी के टुकडे गायब मिले। जिस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध दीवार फांदता हुआ नजर भी आया हैं जिस की पुलिस तलाश कर रही हैं। लोकल स्तर पर बदमाशों से भी पूछताछ की जा रही हैं। पीडि़त की दी गई शिकायत के बाद पुलिस टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए