तेरस की रात भूजनों की रही धूम, माँजीसा महाराज के परचों से आस्थामयी हुआ फलौदी धाम
फलौदी। माँ के भजनों की धूम, जगमगाती जोत और परचों से भक्तों के दूर होते संकट…. यह दृश्य मिग्सर माह की त्रयोदशी में फलौदी के मलाड रोड स्थित माँजीसा महाराज के यहां का था। माँजीसा धाम के गादितपति श्री रोहित बोहरा महाराज ने बताया कि बुधवार तेरस की रात्रि को सर्दी के माहौल में भी श्रद्धालुओं की आस्था परवान पर रही। देर रात तक जोत और माँ के रातिजोगे का नजारा आस्था को आत्मसात् कर रहा था। बीकानेर के स्वर्ण व्यवसायी नवरत्न सोनी ने बताया कि माँ का भव्य शृंगार और आरती की गई। इसके साथ ही महाआरती, प्रसादी का आयोजन में भक्तों का जमावड़ा रहा। दूसरे दिन चतुर्दशी पर दाता सवाई सिंह भूरा राठौड़ की रैण प्रसादी का आयोजन हुआ। राज बोहरा ने बताया कि फलौदी धाम माँजीसा मंदिर चमत्कारिक स्थल है जहां हर चाँदनी त्रयोदशी को परचे होते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन