दौड़ते-दौड़ते बीकानेर पहुंचा यह विधायक.. पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। अलवर के बहरोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलजीत सिंह यादव अपनी 14 मांगों को लेकर शुक्रवार को बीकानेर की सातों विधानसभा में दौड़ रहे हैं। निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह सरकारी नौकरी में राजस्थान के निवासियों को 90 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देने की प्रमुख मांग है।
बहरोड़ विधायक गुरुवार रात ही बीकानेर पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकोलायत में दौड़़ लगाई। इस दौरान वो स्थानीय लोगों से मिले। इसके बाद वो नोखा पहुंच गए। यहां भी मुख्य मार्ग पर अपने समर्थकों के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आए। नोखा में उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने भी आम लोगों को पैम्फलेट देते हुए अपनी मांगों के बारे में बताया। युवाओं ने यादव की मांग को सही ठहराया। श्रीकोलायत व नोखा में स्थानीय युवा भी उनके साथ दौड़े। अब श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर पूर्व और पश्चिम में भी दौड़ लगाएंगे।

बीकानेर पश्चिम के लिए शाम साढ़े छह बजे नयाशहर थाना एरिया में दौड़ लगाएंगे। विधायक की मांग है कि गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। पांच लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालनी चाहिए। परीक्षा प्रणाली को ठीक करने। साथ ही बड़े प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संस्थाओं पर नकेल कसनी चाहिए। ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर भी मांग उठाई गई है। उन्होंने संविदा पर लगे कर्मचारियों की मांग पूरा करने, भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाने, किसानों को सम्पूर्ण पर सरकार उचित मूल्य देने। नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान करने की मांग भी रखी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन