विवाहिता ने पति, देवर सहित चार अन्य पर लगाया आरोप
बीकानेर। लगभग पांच साल से पीहर में रह रही एक विवाहिता ने पति, देवर सहित तीन चार अन्य पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस्तगासे के जरिये दर्ज करवाये गए मुकदमे में नोटेरी, वकील, गवाह आदि भी साजिश में शामिल होने का आरोप है। छबीली घाटी निवासी जुगलकिशोर तंवर की पुत्री ममता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति बालकिशन, ससुर पूनमचंद, देवर शेखर आदि ने प्रताडि़त कर दो नाबालिग बच्चों के साथ 26 नवंबर 2018 को घर से निकाल दिया।

इसके बाद से कभी ससुराल वाले न आए, न मुझे बुलाया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि हाल ही जब एक दिन समता नगर में अपने खरीदशुदा 30 गुणा 45 साइज के प्लॉट की तारबंदी करवाने गई तो पति बालकिशन, देवर शेखर सहित परिवारा वालों ने मुझे अपने प्लॉट में ही प्रवेश से रोक दिया। बताया कि इसकी पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये देवर शेखर के नाम गिफ्ट डीड हो चुकी है। पीडि़ता ने पति, देवर सहित नोटेरी, वकील, गवाहों के नाम लिखवाते हुए कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन