चाबियां बनाने वाले ने चुराए जेवरात
बीकानेर।बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में चाबियां बनाने वाले दो युवक सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। कोटगेट थाने में महिला के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। कोटगेट पुलिस के अनुसार रानी बाजार क्षेत्र में बागीनाड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अनन्त साध की पत्नी की अलमारी का लॉकर खराब हो गया था। महिला ने ताले की नई चाबी बनाने वाले दो युवकों को बुलाया। दोनों लॉकर के ताले की चाबी बना रहे थे।

तब महिला कपड़े सुखाने के लिए चली गई। इस बीच लॉकर खुल गया। आरोप है कि ताला खोलने वाले युवक सोना-चांदी के जेवर लेकर चले गए। महिला वापस आई तो देखा कि लॉकर खाली पड़ा है। महिला के भाई सुरेश साध ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई खास सुराग नहीं मिला है। दोनों युवक पगड़ी बांधे हुए थे। कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार को सौंपी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन