डॉक्टर टाइम पर नहीं आए तो सस्पेंड होंगे, ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस की तो होगा एक्शन
मेड़ता। हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर ने डॉक्टर्स को चेतावनी देते हुए सरकारी हॉस्पिटल में देर से आने की आदत सुधार लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा- अगर डॉक्टर वक्त पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो सीधे सस्पेंड कर दूंगा, मैं बिल्कुल कम्प्रोमाइज नहीं करूंगा।

हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर मंगलवार दोपहर खींवसर से जयपुर जाते वक्त डीडवाना-कुचामन पहुंचे थे। कुचामन शहर में होटल करणी कोर्ट बाइपास और मेघा प्रॉपर्टीज पर मंत्री खींवसर से कुचामन के केमिस्ट सोसायटी मेंबर्स, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, लायंस क्लब सदस्यों और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन