दिवाली की छुट्टियों में बाहर गए गंगाशहर निवासी के यहां जेवरात व नगदी चोरी, पांच दिन बाद लौटा तो घर के ताले टूटे मिले
बीकानेर। पिछले काफी समय से बीकानेर में चोरियों का सिलसिला निरन्तर जारी है। खासतौर पर रैकी करके बंद मकान का पता चलने पर चोरी करने का तरीका चोरों ने अपना रखा है। हाल ही में गंगाशहर थाने में घर के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर लेजाने का मामला दर्ज किया गया है। रामदेव नगर गंगाशहर ट्यूबवैल के पास रहने वाले परिवादी भूपेन्द्र सिंह सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिवाली पर 1 नवम्बर 2024 को वह हिसार स्थित अपने पैतृक घर गया था तथा 5 नवम्बर की सुबह जब वह वापस घर आया तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर जब मैंने देखा तो मेरी अलमारी से 70 हजार नगद व सोने-चाँदी के जेवरात आदि गायब मिले। गंगाशहर पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन