कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई और गीत भी गुनगुनाए
बीकानेर। धुलंडी के अवसर पर रविवार को जिला कलेक्टर आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों, पत्रकारों और स्टाफ सदस्यों को गुलाल लगाई। इस दौरान लोक कलाकार बाबूलाल छंगाणी और उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। जिला कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई और गीत भी गुनगुनाए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दूलीचंद मीणा, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज, जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेशचंद्र सक्सेना, जिला परिषद के लेक को-ऑर्डिनेटर गोपाल जोशी आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन