बेडरूम में घुसे सांड और गाय, अलमारी में बंद होकर महिला ने बचाई जान
हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाय एक घर के बेडरूम में घुस गई। पीछे पीछे सांड भी आ गया। दोनों को देख वहां मौजूद महिला घबरा गई और अलमारी में छुपकर अपनी जान बचाई। हालांकि वह 2 घंटे तक अलमारी में बंद रही। बताया जा रहा है कि हादसा फरीदाबाद की डबुआ कालोनी में राकेश साहू के घर हुआ उनकी पत्नी सपना अपने घर में पूजा कर रही थी, घर का दरवाजा खुला था। तभी एक सांड और गाय घर में घुस गए। महिला ने खुद को अलमारी में बंद किया और पति को फोन पर सूचना दी। घटना के समय बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। अगर वे घर पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सांड ने घर अंदर जमकर उत्पात मचाया। उसने बेड, फर्नीचर और घर में रखे अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचाया। पड़ोसियों ने मिलकर लाठी-डंडे और पानी फेंक कर और पटाखे फोड़कर सांड को बाहर निकालने का असफल प्रयास किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए