आतंकियों का टारगेट किया फ्लॉप, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
सीमा सुरक्षा बल ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के नजदीक कार्रवाई करते हुए हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया इसमें पांच एके सीरीज की राफइल और सात 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही आठ एके राइफल की मैगजीन और 9 एमएम पिस्टल की 15 मैगजीन बरामद गई हैं। 7.62 कैलिबर की एके राइफल के लिए 415 गोलियां और एपी राइफल की 115 गोलियां बरामद की गई हैं।

9 एमएम की 244 गोलियों के साथ चार हैंड ग्रेनेड भी मिला है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि 15 से 18 अगस्त को खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू—कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर का इलाका है। एक समय यह बेहद की खतरनाक इलाका माना जाता था। अभी भी नियंत्रण रेखा के करीब आतंकियों का यह हिंटर लैंड और लैंडिग एरिया के रूप में काम करता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए