आतंकी साजिश हुई नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाइवे पर आईईडी को Bकिया डिफ्यूज
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को एक और कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों के जवानों ने सोमवार सुबह एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। श्रीनगर-बारामूला हाइवे पर आज हांजीवेरा पट्टन इलाके में आईईडी मिला है। आईईडी की सूचना मिलते सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला और मौके पर सबसे पहले ट्रैफिक को रोका। इसके बाद आईईडी को डिफ्यूज किया गया।

बाद में हाईवे पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि श्रीनगर-बारामूला हाइवे पर सबसे ज्यादा सेना और सुरक्षाबलों के काफिले गुजरते हैं। जम्मू कश्मीर में एलओसी का अधिकांश इलाका इसी हाइवे के आसपास है। सोमवार को बारामूला जिले के हांजीवेरा पट्टन इलाके में राजमार्ग किनारे संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जांच की गई तो वो आईईडी पाया गया। तुरंत बाद हाइवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोका गया। सुरक्षा बलों ने आईईडी का पता चलने पर निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर मौजूद हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए