बीकानेर रंगमंच पर आतंकी हमला
मॉकड्रील : एनएसजी कमांडो की स्पेशल ट्रेनिंग में आतंकियों को मार गिराने की कार्यवाही की हुई रिहर्सल
बीकानेर। रविंद्र रंगमंच पर चल रहे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अचानक आतंकी घूस गए। दर्शकों को बंधक बना लिया। कुछ आतंकियों को छोडऩे की शर्त रख दी। फिर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडों ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ आतंकियों को मार गिराया। दर्शकों व कलाकारों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। ये हकीकत नहीं है, बल्कि एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग है। सूचना मिलने के साथ ही एनएसजी कमांडो सर्किट हाउस से निकल पड़े।

बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर हुए इस अभ्यास के दौरान रास्ते बंद कर दिए गए, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। आम आदमी सच में ऐसी घटना होने की आशंका में इधर-उधर परिचितों को फोन करने लगे। अभ्यास का सच पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि बीकानेर में इन दिनों सवा सौ एनएसजी कमांडो आए हुए हैं। गुजरात के मानेसर में ट्रेनिंग लेने वाले ये कमांडो अपने कार्य क्षेत्र में कहीं भी ट्रेनिंग व अभ्यास के लिए जाते हैं। इस बार बीकानेर को चुना गया है। पिछले दिनों इन कमांडो ने गजनेर रोड पर अभ्यास किया था। इसके बाद बुधवार को रविंद्र रंगमंच पर अभ्यास किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन