तेरापंथ-मेरापंथ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, उद्भव व उद्देश्यों की दी जानकारी
बीकानेर। आचार्यश्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संस्था शिरोमणी जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के निर्देशन में तेरापंथ मेरा पंथ कार्यशाला का एक दिवसीय आयोजन किया गया। आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में ओसवाल पंचायती, भीनासर में रविवार को आयोजित तेरा पंथ- मेरा पंथ कार्यशाला मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र सेठिया रहे। नवकार मंत्र से कार्यक्रम शुरू किया गया तथा मंत्री चैनप्रकाश गोलछा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कन्या मण्डल और महिला मण्डल की बहनों ने मंगलाचरण गीतिका प्रस्तुत की। साध्वीश्री जिनबालाजी ने तेरापंथ के उद्भव साथ ही आचार्य भिक्षु की पूर्व भव से इस भव तक की जीवनी तथा संकल्पों का रोचक अंदाज में वर्णन किया।
मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्र सेठिया ने तेरापंथ-मेरा पंथ कार्यशाला में तेरापंथ स्थापना, धर्म की कसौटी, दान, दया, तेरापंथ और प्रतिमा पूजा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। लौकिक व लोकोत्तर के अंतर और निर्जरा व पुण्य के बंध के बारे में भी बताया। कार्यशाला के अंतिम चरण में श्रावक- श्रविकाओं की जिज्ञासा का सत्र रखा गया। सभा अध्यक्ष विशाल सेठिया ने आभार ज्ञापित किया। कार्यशाला में पूर्व सभा अध्यक्ष पानमल डागा, कोषाध्यक्ष रणजीत सेठिया, नरेन्द्र, सुरेन्द्र, अशोक, मोहित सेठिया, मोनिका सेठिया, महिला मण्डल अध्यक्ष शशि गोलछा, कोषाध्यक्ष झनकार कांकरिया, उपाध्यक्ष उर्मिला सेठिया, कन्या मण्डल अध्यक्ष ममता कोचर, पलक चौरडिय़ा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन