तेरापंथ सभा भवन में श्रावक सम्मेलन आयोजित, संयम की साधना, गुरुदृष्टि की आराधना का दिया संदेश
बीकानेर। भीनासर के तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ सभा द्वारा रविवार को श्रावक सम्मेलन आयोजित किया गया। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में चतुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व ही विशेष कार्यक्रम श्रावक सम्मेलन आयोजित कर अध्यात्म लाभ दिया। साध्वीश्री जिनबालाजी ने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि हमें दीमक की तरह नहीं बनना है जो फर्नीचर में लग जाए तो उसे पूरी तरह से खोखला बना देता है। बल्कि हमें मंदिर के दीपक की तरह बनना है जो सबकी आंखों की पूजा पा सके। इसके साथ ही हम धर्म को खोखला नहीं अपितु धर्म को प्रकाशित करने वाले श्रावक बनें यह अपेक्षित है। साध्वीश्री करुणाप्रभा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी में चार प्रकार के श्रावकों का वर्णन करते हुए धर्मसंघ के अतिजात संतान बनने की प्रेरणा दी।

साध्वीश्री भव्यप्रभाजी ने कहा कि – आज का यह दिवस दायित्व बोध का दिन है तथा संघ की सुरक्षा करना श्रावक का पहला दायित्व है। साध्वी श्रीकरुणाप्रभाजी, साध्वीश्री भव्यप्रभाजी तथा साध्वीश्री प्राचीप्रभाजी ने जागृति का संदेश सामूहिक स्वर की प्रस्तुति देकर सबमें एक नया जोश भर दिया। श्रावक सम्मेलन में मुख्य वक्ता युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया ने कहा कि सच्चा श्रावक वह होता है जो संयम की साधना, गुरुदृष्टि की आराधना व संघ की प्रभावना करने वाला हो। धर्म व गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही श्रावक का कर्तव्य है। कन्यामण्डल ने मंगल गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेरणा सेठिया व खुशबू सेठिया ने पपेट शो के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री चैनप्रकाश गोलछा ने किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन