राहत शिविर में गिरा टैंट, पटवारी घायल
बीकानेर। महंगाई राहत शिविर में लगे ढीले टैंट से सरकारी ड्यूटी कर रहे पटवारी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। घटना श्रीडूंगरगढ़ के सोनियासर मीठिया गांव की है, जहां सोमवार को एक सरकारी स्कूल में महंगाई राहत शिविर चल रहा था। गांव के इस स्कूल में दो दिन का शिविर है।

सोमवार को यहां टैंट के नीचे कर्मचारी काम कर रहे थे, ग्रामीण भी आए हुए थे। इसी दौरान आंधी शुरू हो गई और टैंट उखड़ गया। लोहे का एक पाइप वहां काम कर रहे पटवारी कृष्ण कुमार के सिर पर आ गिरा। सिर से खून बहने लगा तो तहसीलदार ने अपनी गाड़ी में पटवारी को श्रीडूंगरगढ़ के सांडवा अस्पताल भेजा।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लोहे का सरिया होने के कारण सिर में ज्यादा चोट लगी है। जिस समय हादसा हुआ, उस समय और भी लोग पांडाल में थे, लेकिन पटवारी के ही चोट आई। वहां खड़े ग्रामीण व ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन