दस दिन खुले रहेंगे तबादले
जयपुर। सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने ‘तबादला उद्योग’ नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजायर के आधार पर तबादलों से परहेज की बात कही थी। ऐसे में देखना होगा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के लिए विधायक व मंत्रियों की डिजायर के आधार पर कितने तबादले किए जाते हैं। सरकार बदलने के साथ ही विधायकों और मंत्रियों के पास डिजायर के लिए प्रार्थना पत्र आना शुरू हो गए थे।
पूर्व की तरह ही इस आदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों का कोई जिक्र नहीं है। सरकार ने पॉलिसी बनाकर इनका तबादला करने की घोषणा की थी। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी ट्रांसफर के लिए इंतजार करना होगा।
वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप चल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही है। ऐसे में तबादलों से इन कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए