टीम मोदी में शामिल होंगे पासवान, नड्डा ने भेजा बुलावा
पटना. आगामी 18 जुलाई को एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होने वाली है और इस बैठक से पहले चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बैठक में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को आमंत्रित किया है.

उन्होंने एक पत्र के माध्यम से चिराग पासवान को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा भेजा है. इस बैठक में एनडीए के घटक दल ही शामिल होंगे यानी साफ है कि बीजेपी चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा मान रही है. यही वजह है कि चिराग पासवान को बैठक में बुलाया गया है. वहीं, इससे पहले शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और चिराग पासवान की एक बार फिर से मुलाकात हुई.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए