नकली नोट देकर ड्रग्स की कर रहे थे खरीद, दो गिरफ्तार
बाड़मेर। पुलिस की जीप को गश्त करते देख तस्करों ने गाड़ी घुमा दी। पुलिस को शक हुआ तो एसएचओ ने जीप पीछे लगा दी। इसके बाद कार के आगे थाने की जीप लगाकर तस्करों को रुकवाया। तलाशी ली तो 2 तस्करों के पास से 5.12 ग्राम एमडी ड्रग और 11.12 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। साथ ही कार में 29 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दावद खान (29) निवासी पचपदरा और सफी खान (52) निवासी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया।
दोनों आरोपी तस्करों को ही चूना लगाते थे, उन्हें नकली नोट थमाकर ड्रग्स खरीद लेते और उसे मार्केट में खपा कर डबल मुनाफा कमा लेते थे। दोनों 10 हजार के असली नोट देकर 20 हजार के नकली नोट लाते थे।
एसपी ने बताया- पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दावद और सफी खान संगठित रूप से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। ये दोनों नकली नोटों के जरिए ड्रग्स खरीदते थे और आगे बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों के क्राइम रिकॉर्ड को खंगाला तो सामने आया कि दावद खान के खिलाफ जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर और बालोतरा में एनडीपीएस, पॉक्सो सहित अलग-अलग धाराओं में 5 मामले दर्ज है। वहीं शफी खान के खिलाफ बालोतरा में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन