स्वर्णकार समाज अध्यक्ष मनीष सोनी का दुबई में होगा सम्मान
अबुधाबी के बिजनेस टाइटन समारोह में यंग एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड से होंगे सम्मानित
बीकानेर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष सोनी का दुबई के अबूधाबी शहर में 20 जुलाई को सम्मान किया जाएगा। यूथ लीडर मनीष सोनी को बिजनेस टाइटन समारोह में कुंदन मीना जड़ाऊ ज्वैलरी मेकिंग के लिए यंग एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड दिया जाएगा। समारोह में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। मनीष सोनी ने बताया कि देश के बड़े-से-बड़े कार्पोरेट घराने हो या सेलीब्रेटी के शादी-समारोह की झलकियों में उनके आभूषणों में विशेष रूप से जड़ाऊ गहने बीकानेर के कारीगरों द्वारा ही तैयार किए जाते हैं। मुगल काल से बीकानेर के कलाकार विभिन रियासतों व निजामों के लिए जड़ाऊ गहने बना रहे हैं। आज भी देश में बिक रही कुंदन-मीना जड़ाऊ की ज्वैलरी में से लगभग 70 प्रतिशत बीकानेर में ही बन रही है। मनीष सोनी व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं वही समाजसेवा में भी अग्रणी रहते हंैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन