सूत्रधार सरिता-2025 का हुआ लोकार्पण, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति बीकानेर सूत्रधार सरिता 2025 का लोकार्पण एवं सुथार समाज के सम्माननीय 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन, कर्मावती भामाशाह सम्मान, अतिथि सम्मान सरंक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष नवरतन धामू ने बताया कि रामेश्वरानंदजी महाराज की अध्यक्षता में धरणीधर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोखा मूलवास सीलवा के भामाशाह भंवर, नरसी, पूनम कुलरिया (सिलवा नोखा) के प्रतिनिधि उनके चाचा उगमाराम कुलरिया व प्रेम कुलरिया तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहे। समारोह में जगदीशप्रसाद धामू (जयपुर), किशोरलाल बाबूलाल बढड़, (चरकड़ा, नोखा), लक्ष्मीनारायण गेपाल (उदयरामसर), सुरेन्द्र डोयल, नवरतन धामू, भंवरलाल माक्कड़, अशोक नागल, सुंदरलाल मांडन, बाबूलाल डोयल का विशिष्ट आतिथ्य रहा।
सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर बरड़वा ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्माजी की पूजा व आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था के मंत्री शिवप्रकाश डोयल द्वारा संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समिति के माध्यम से अब तक 136 जोड़े परिणय सूत्र में बंध हैं। समिति ने समाज के 187 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व स्वागत किया। 26 कर्मावतियों को भामाशाहों द्वारा दिगई वित्तीय सहायता से प्रति माह पेंशन राशि दी जाती है। समारोह में रामेश्वरानंदजी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए समिति के कार्यों की सराहना की।
श्यामसुंदर बरड़वा ने बताया कि 2012 से लगातार प्रतिवर्ष श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति बीकानेर द्वारा देवउठनी एकादशी को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह की संपूर्ण जानकारी व आय-व्यय का विवरण, समाज की जानकारी इस सूत्रधार सरिता में उल्लेख किया जाता है। कार्यक्रम कन्हैयालाल बरड़वा, छगनलाल छडिय़ा, भंवरलाल माकड़, जयलाल भद्रेचा, अनंताराम मोटियार, छात्रसेन माकड़, विजय बरड़वा, देवकिशन गेपाल, सतपाल जांगिड़, शिवानी नागल, राजेंद्र कुलरिया आदि का सहयोग रहा। मंच सचालन बाबूलाल छंगाणी व मधु सुथार द्वारा किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन