सस्पेंड एएसआई कर रहा था वसूली, पुलिस देख भागा
बर्खास्त एएसआई वर्दी पहनकर ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। मामला भरतपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया कि बर्खास्त एएसआई दौजीराम मीणा वर्दी पहनकर सोमवार शाम को नगर के पास स्थित उर्जा मंदिर के पास ट्रकों और ट्रैक्टरों से अवैध वसूली कर रहा था।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी खेतों की तरफ भाग गया। इस पर पुलिस और ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद बर्खास्त एएसआई पुलिकर्मियों के पैरों में गिर गया और माफी मांगने लगा। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी दौजीराम मीणा कुम्हेर थाना क्षेत्र के पिचूमर का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले भरतपुर पुलिस लाइन में एएसआई पद रहते हुए बर्खास्त कर दिया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए