सूर्य सप्तमी 16 को, ढोल ताशों के साथ निकलेगी रथयात्रा
बीकानेर। शाकद्वीपीय समाज द्वारा 16 फरवरी शुक्रवार को सूर्य सप्तमी पर भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली जाएगी। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 15 फरवरी को शिव शक्ति भवन में शाकद्वीपीय समाज के बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा। शाकद्वीपीय समाज के युवा नेता प्रणव भोजक ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार का आयोजन करवाना तथा इसे वृहद रूप से मनाना बेहद प्रशंसनीय है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन