सुरपुर ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार
बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रवि कुमार सुरपुर ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। रवि कुमार सुरपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं। सुरपुर इससे पहले वित्त (राजस्व) विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थे। सुरपुर जैसलमेर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, कोटा और जोधपुर में जिला कलेक्टर तथा बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक रह चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात सुरपुर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन करते हुए आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर सुरपुर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने उनकी अगवानी की। इस दौरान सुरपुर ने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संस्थापन अधिकारी चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन