सूरत, मुम्बई, कोलकाता के लिए शुरु हो हवाई सेवा : अनिल सोनी
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा के साथ युवा व्यापारी प्रवेश कुमार जोशी ने सिविल हवाई अड्डा बीकानेर के एयरपोर्ट डायरेक्टर सांवर मल सिंगारिया से एयरपोर्ट पर शिष्टाचार मुलाकात की। झूमरसा ने बीकानेर से सूरत, मुम्बई, कोलकाता हवाई सेवा शुरु कराने को लेकर चर्चा करते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर को अवगत कराया कि वर्तमान में बीकानेर सोलर का हब है, मेगा फूड का निर्माण कार्य शुरु होने के साथ-साथ यहां गैस पाइप लाइन भी मंजूर हो चुकी है।

धीरे-धीरे विकसित हो रहा बीकानेर अब महानगर का रुप ले रहा है और बड़े महानगरों से हवाई सेवा जुड़ जाने से यहां के औद्योगिक व व्यापारिक प्रगति भी होगी। सोनी ने कहा कि सकारात्मक प्रयास किए जाएं तो बीकानेर से हवाई सेवाओं का विस्तार हो सकता है। इस अवसर पर सिंगारिया को विश्वविख्यात मां करणी की प्रतिमा और साहित्य के साथ श्रीफल भी भेंट कर अभिनंदित किया गया। इस मौके पर टर्मिनल मैनेजर विवेक यादव भी उपस्थित थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन