सूर्यगुण पुष्पांजलि का हुआ विमोचन ढोल-ताशों के साथ निकलेगी रथयात्रा
बीकानेर। शाकद्वीपीय समाज द्वारा 16 फरवरी शुक्रवार को सूर्य सप्तमी पर भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली जाएगी। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि गुरुवार को श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर में सूर्य भगवान के भजनों की पुस्तिका सूर्यगुण पुष्पांजलि का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन अवसर पर जेठम सेवग, बलदेव सेवग, बजरंगलाल सेवग, दयाशंकर शर्मा, अशोक शर्मा, अरविन्द शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, विनोद भोजक, श्याम शर्मा, गिरधर शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, पवन शर्मा व नीरज भोजक उपस्थित रहे। प्रणव भोजक ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी।
यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन