सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को, वाहन रैली से हुआ महोत्सव का आगाज
बीकानेर। इस वर्ष सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को है तथा शाकद्वीपीय समाज द्वारा तीन दिवसीय सूर्य सप्तमी महोत्सव की शुरुआत 2 फरवरी को विशाल वाहन रैली निकाल कर की गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि रविवार को सायं 4 बजे वाहन रैली लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रांरभ होकर गोपेश्वर बस्ती, सूर्यमन्दिर, नाथ सागर, केशरदेसर, सेवगों का चौक, आचार्य का चौक से रांगड़ी चौक तक निकाली गई।
भोजक ने बताया कि 3 फरवरी को दोपहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थिति गणेश प्रागण में सूर्य भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 4 फरवरी मंगलवार सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन