प्रदेश में दिखा गर्मी का तेवर, कल चलेगी आंधी
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला, कई हिस्सों में दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई। राजधानी जयपुर का दिन का पारा बढकऱ 32.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पंहुचा। वहीं सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर का 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई जिलों में बीती रात का तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अलवर,भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली और सीकर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही मेघगर्जन की भी संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए