सुबेदार नीरज चौपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में जीता गोल्ड
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज दूसरे राउंड में 88.17 मीटर तक भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया है। इस तरह नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी समेत देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। भारतीय सेना ने वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सूबेदार नीरज चोपड़ा को 88.17 मीटर तक भाला फेंकने पर स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। बता दें कि नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार हैं।

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में जीता था पहला पदक
भारत इससे पहले विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिर्फ दो पदक ही जीत सका था। 2003 में सबसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं के लंबी कूद इवेंट में ब्रांज मेडल जीता था। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में भारत की झोली में दूसरा सिल्वर पदक डाला था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए