छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, हाइवे किया जाम, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार… देखें वीडियो
बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर एनएसयूआई ने राजकीय डूँगर महाविद्यालय में श्रीकृष्ण गोदारा व कृष्ण कुमार गोदारा के नेतृत्व में तालाबंदी करके छात्रों ने कॉलेज के आगे हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। रास्ता जाम के दौरान जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने श्रीकृष्ण गोदारा, कृष्ण कुमार गोदारा, हरिराम गोदारा, जितेंद्र भादू, बलदेव चाहर सहित कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती पुलिस जीप में डाल कर गिरफ़्तार किया और जाम रास्ता खुलवाया गया।

श्रीकृष्ण गोदारा ने बताया कि राजनीति की पहली सीढ़ी छात्रसंघ को ही माना जाता है तथा लोकसभा व विधानसभा में निवार्चित अधिकतम सदस्य छात्रसंघ की ही देन है। कृष्ण कुमार गोदारा ने कहा कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की ग़लत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी गयी थी जिसके चलते पिछले वर्ष छात्रसंघ चुनावों को स्थगित कर दिया गया था। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव पुन: शुरू करने की बात लिखी थी लेकिन भाजपा अपने वादों से नकारात्मक रवैया अपना रही है। हरिराम गोदारा ने बताया कि प्रदर्शन में राकेश चंगरा, दिनेश कसवाँ, राजेश गेधर, अरुण थौरी, दीपक गहलोत, अमित सोलंकी, करण गहलोत, योगी बन्ना आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन