तूफानी कांवड़ यात्रा : सुजानदेसर-श्रीरामसर के 49 श्रद्धालुओं ने 133 घंटों में 1000 किमी दूर गंगौत्री से गंगाजल लाकर महादेव का किया अभिषेक
शिवभक्तों की टोली के अदम्य साहस ने आस्था का बढ़ाया गौरव : श्री सरजूदासजी महाराज
बीकानेर। बीकानेर के 49 श्रद्धालुओं ने 1000 किमी की तूफानी डाक कांवड़ यात्रा मात्र 133 घंटों में पूरी कर आस्था का परिचय दिया। गंगौत्री से कांवड़ में लाए गंगा जल से रामझरोखा कैलाशधाम में नर्बदेश्वर महादेव व रामबाग, श्मशान भूमि श्रीरामसर में महादेव का अभिषेक किया। रामझरोखा कैलाशधाम में तूफानी डाक कांवड़ यात्रा कर पहुंची शिव टोली का राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने स्वागत किया।

महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी ने कहा कि असंभव को भी संभव करने वाले महादेव हैं और महादेव हमेशा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। तूफानी डाक कांवड़ में शामिल घनश्याम भाटी व चाँदरतन भाटी ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह गंगौत्री से रवाना हुए और 28 जुलाई को तड़के बीकानेर पहुंची शिवभक्तों के 49 जनों की इस टोली ने महादेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और अदम्य साहस का परिचय दिया। सोमवार सुबह महादेव का अभिषेक किया गया तथा शाम को रामझरोखा कैलाशधाम में शिवभक्तों की टोली का अभिनंदन किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन