दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गिरे ओले

दिल्ली में बुधवार की शाम करीब 7 बजे से अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ तक उखड़ गए। बिजली के पोल भी गिर गए, जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली गुल गई। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है।
दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश समेत 30 राज्यों के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश हो रही है। इनमें हरियाणा, असम, मेघालय, गोवा और कर्नाटक के समुद्री इलाके शामिल हैं। गोवा में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है। साथ ही 60 द्मद्वश्चद्ध की रफ्तार से हवा चल रही है। बीते 24 घंटों में उत्तर गोवा के पेरनेम में 207 द्वद्व से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों उत्तर और दक्षिण गोवा में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, फिर दोपहर में इसे बढ़ाकर रेड अलर्ट में बदल दिया गया। राज्य सरकार ने वाटरफॉल, जंगल और ट्रैकिंग स्पॉट पर एंट्री बैन कर दी है। विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और इसके बाद 27 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। इंडिगो एयरलाइन ने कहा, ‘भारी बारिश के चलते आज गोवा की फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।Ó वहीं, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हीट वेव और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लिए राजधानी लखनऊ के अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। हीट वेव मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व हैं, जिसमें 10 इमरजेंसी के लिए हैं। लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है।